आरा, नवम्बर 28 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो के ऐतिहासिक पड़ाव मैदान में शनिवार को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान 15 जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज से कराई जाने की तैयारी की गई है। विवाह के लिए 15 जोड़ों ने पंजीयन कराया है। सामूहिक विवाह में श्रम मंत्री सह आरा विधायक संजय टाइगर समेत तरारी विधायक विशाल प्रशांत, अगिआंव विधायक महेश पासवान और जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शामिल होने की रजामंदी दी है। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए गायिका निशा उपाध्याय, लिटिल स्टार आर्यन बाबू, गायिका खुशी कक्कड़, अंजली भारद्वाज, खुशी श्वेता तिवारी, रानी सिंह, विकास पाण्डेय, सुभाष राय, एंकर रविरंजन राय का आगमन हो रहा है। आयोजकों के अनुसार सामूहिक विवाह में बीएसएस कॉलेज बचरी से बारात निकलकर पड़ाव मैद...