प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। मौर्य वेलफेयर सोसायटी समिति के संयोजन में आयोजित सामूहिक विवाह में रविवार को 11 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। कालाकांकर के परियावां इंटर कॉलेज में रविवार को मौर्य वेलफेयर सोसायटी के 11वें सामूहिक विवाह में 11 जोड़ों ने शास्त्री कोमल चंद्र मौर्या के मंत्रोचार के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर दाम्पत्य सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि प्रतिभा कुशवाहा सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वामी प्रसाद ने कहा सामूहिक विवाह बहुत ही पुनीत कार्य है। इस मौके पर रायबेरली के जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, संरक्षक जानकी प्रसाद मौर्या, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, प्रधान बब...