बलिया, जुलाई 31 -- बलिया। शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर, टीडी कॉलेज चौराहा और सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर पर अखंड रामचरित मानस पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) की ओर से तुलसी जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में दो दिवसीय संपूर्ण रामचरित मानस पाठ आयोजित किए जाने की घोषणा पर किया गया है, जो 31 जुलाई गुरुवार यानी आज भी जारी रहेगा। पुजारी पंडित विजय नारायण ने बताया कि मानस पाठ के भवरू आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों, विद्वानों और रामकथा प्रेमी उपस्थित हो रहे है। बताया कि कार्यक्रम उद्देश्य गोस्वामी तुलसीदास के साहित्यिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। रामचरितमानस जैसे महाग्रंथ का सामूहिक पाठ एक ओर जहां लोकमानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.