रांची, अगस्त 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इकाई की ओर से शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। अभियान की शुरुआत करते हुए कुलपति डॉ डी के सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण संकट से जूझ रहा है और इसके संरक्षण-संवर्धन के लिए विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से इस गंभीर संकट से बचा जा सकता है और सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया, के भाव के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। डॉ सिंह ने विश्वविद्यालय के संबद्धता प्राप्त कॉलेजों की ओर से पॉम ट्री देने की पहल की सराहना की। कहा कि आगे भी सभी कॉलेज ऐसे आयोजनों में अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.