नवादा, फरवरी 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद खंती से सिर पर वारकर तथा साड़ी के छोर से गला घोंटकर हत्या की गयी थी। पुलिस की एसआईटी ने 24 घंटे के भीतर मंगलवार को तकनीकी सर्विलांस व मानवीय साक्ष्यों की मदद से घटना में शामिल तीन आरोपितों को अलग-अलग जगहों से दबोच लिया है। इनमें से एक विधि विरुद्ध किशोर है। घटना को पूर्व के विवाद के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मर्डर विपन खंती, हत्यारे का एक इनर, मृतका की चूड़ी, मंगलसूत्र व चप्पलें बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में जवाहर यादव का बेटा दिलीप यादव व स्व. मुसहरी राजवंशी का बेटा रामस्वरूप राजवंशी शामिल हैं। दोनों रोह ...