रांची, अक्टूबर 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। 30 सितंबर को तमाड़ प्रखंड के मारधान गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड के विरोध में शुक्रवार को मानव अधिकार मिशन की पदाधिकारी एवं सदस्य सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रैली निकाली। रैली भुइंयाडीह बाजार से शुरू होकर हाथों में बैनर और तख्ती लिए न्याय के नारे लगाते हुए मरधान मोड़ पहुंची, जहां घटना हुई थी। महिलाओं ने वहां पहुंचकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली रायडीह मोड़ होते हुए तमाड़ थाना गेट तक पहुंची। थाना गेट पर उपस्थित महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी कर जांच में तेजी लाने और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। रैली में मानव अधिकार मिशन की अध्यक्ष नंदा नायक, सचिव आरा, सदस्य दिव्यानी देवी, अलका देवी, आशा देवी, पार्वती देवी, जेएसएलपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.