मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता 13 वर्षीया किशोरी को पुलिस ने गुरुवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन में पेश किया। प्रभारी विशेष न्यायाधीश के आदेश पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्राची आचार्य के कोर्ट में किशोरी ने बयान दर्ज कराया। सीलबंद होने के कारण उसके बयान का पता नहीं चला है। पुलिस ने इस मामले के आरोपित मिंटू उर्फ ढीड़ा को विशेष कोर्ट में पेश किया। विशेष कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट में पेश किए जाने से पहले पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी दी। उसने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपितों की पहचान बता दी है। पुलिस इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी है। परिजनों ने पुलिस को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.