बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। बदायूं में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय के इंजीनियर सामूहिक ट्रांसफर की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठ गये हैं। इंजीनियरों का कहना है कि जल्द हमारी मांग पूरी की जाये, नहीं तो होली के बाद आगे की रणनीति बनाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय के एई रोहन सिंह, शशिकांत यादव, मुनीष कुमार, महेंद्र पाल सिंह, जेई राजेश कुमार, दिनेश सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, सालिक सिंह सुमन, विनीत, विवेक मलिक, योगेंद्र कुमार, शिराज अहमद, रविंद्र कुमार, अमन कुमार ने चीफ इंजीनियर बरेली को भेजे पत्र में सामूहिक ट्रांसफर किए जाने की मांग की है। इंजीनियरों ने चीफ इंजीनियर को बताया कि हमारा क्षेत्र बिल्सी एवं सदर विधानसभा के तहत आता है। इंजीनियरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.