पटना, जून 12 -- बिहार में पिछले पंद्रह दिनों से चल रहा विकसित कृषि संकल्प अभियान गुरुवार को समाप्त हो गया। इस दौरान किसानों से कहा गया कि अधिक आय के लिए सामूहिक प्रयासों और वैज्ञानिक ज्ञान पर आधारित कृषि की आवश्यकता है। कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने इस दौरान गांव-गांव जाकर किसानों को खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी दी। अटारी एवं आईसीएआर पटना ने अभियान का समन्वय किया। बिहार एवं झारखंड के नोडल अधिकारी एवं आईसीएआर पटना के निदेशक डॉ. अनूप दास ने नौबतपुर में किसानों के साथ संवाद किया। उन्होंने बताया कि उन्नत तकनीकों को अपनाने और अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक संस्थाओं, कृषि विज्ञान केंद्रों और लाइन विभागों के साथ निरंतर संपर्क आवश्यक है। किसानों ने फसल उत्पादन में मनरेगा के मजदूरों के उपयोग के लिए नीति बनाने का सुझाव दिया। ज्यादातर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.