जहानाबाद, सितम्बर 27 -- 3 और 4 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश करने का लिया निर्णय मांग पूरी नहीं होने पर 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिले में कार्यरत आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश व भूख हड़ताल करेंगे। मुख्यमंत्री सहित जिले से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों को पत्र भेजकर 3 और 4 अक्टूबर को सभी आईटी व कार्यपालक सहायक सामूहिक अवकाश पर रहने की चेतावनी दी है। जिसमें कहा गया है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 6 अक्टूबर से वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। आईटी सेवा संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार एवं कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने संयुक्त बयान जारी करते करते हुए कहा ...