बलरामपुर, जुलाई 9 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया परिसर मे इंडिया मार्का हैंडपंप नल न लगा होने से यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में नल न होने से मरीजों को अपनी प्यास बुझाने के लिए उन्हें स्थानीय चौराहे पर लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। राजेश, अनुज, अरुण कुमार, प्रमिला देवी, सुनीता, अंजुम व विनोद ने बताया अस्पताल परिसर मे हैंडपंप नहीं होने से पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रजत शुक्ला ने बताया कि परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल को पत्र दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.