गंगापार, जनवरी 7 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सर्दी का सितम जारी है। इसका असरा सीएचसी मेजा में भी बुधवार को दिखा। ओपीडी के बाहर कोई पेट दर्द से कराह रहा था तो कोई ठंड से कांप रहा था। बुखार और खांसी से पीड़ित कई मरीज भी आए थे। मौजूद डॅा. शमीम अख्तर, डॅा. सास्वत सिंह व डॉ. सुरेश सोनकर ने बारी-बारी से सभी मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं व सलाह दी। कोना गांव से पहुंचे राम सनेही ने बताया कि मेजा सीएचसी में महिला डॉ. रेशमा खान के स्थानांतरण के बाद महिलाओं को इलाज कराने में दिक्कते हो रही है। वह अपनी बहू श्वेता का इलाज कराने पहुंचे हैं, कुछ गोपनीय बात बहू बताना चाहे तो किससे कहे। बोला साहब, आप देखे कि डॉक्टर चेंबर में महिला मरीजों की संख्या पुरुषों से अधिक है, एक डॉक्टर कैसे महिलाओं का परीक्षण कर सकता है। कोहड़ार बाजार से पहुंच रीतू ने भी...