हापुड़, फरवरी 16 -- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग कथित रूप से अस्पताल परिसर में गिलास में शराब के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।वायरल वीडियो में कुछ युवक टेबल पर बोतल व गिलास में शराब रखे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष मूलचंद सिंघल का कहना है कि यदि वीडियो सही है तो यह बेहद गंभीर मामला है, क्योंकि अस्पताल परिसर को संवेदनशील और सार्वजनिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.