पाकुड़, मई 2 -- महेशपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी राजेश रंजन के नेतृत्व में झंडा फहराया गया। साथ ही सभी को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान मई दिवस जिंदाबाद, अमर शहीदों को सलाम आदि नारा लगाए गए। राजेश रंजन ने बताया कि मजदूर दिवस शहीद मजदूरों के याद में मनाया जाता है। कई मजदूर शहीद होकर मजदूर पर हो रहे शोषण को खत्म कराया था। लगभग 1886 वर्ष से पहले मजदूरों को बेरहमी के तरह कार्य करा कर कम मजदूरी दिया जाता था। बंधुआ मजदूर की तरह मजदूर कार्य करते थे। शिकागो शहर में मजदूरों ने अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी, जिसमें सैकड़ों मजदूर शहीद हुए थे। इसी की याद में मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आनंद राज आर्या, मनीष कुमार, गुलाम गोस, संतोष कुमार मौजूद थे।

हिंद...