जहानाबाद, जून 13 -- मेहन्दीया , एक संवाददाता। प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जच्चा बच्चा किट का वितरण किया गया। शुक्रवार को चार लोगों को यह किट दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि सरकार सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना चला रही है। इसके तहत प्रसव के उपरांत महिलाओं को एक किट दिया जा रहा है। इस किट में दाल मिक्स, खीर मिक्स, 250 ग्राम घी एवं प्रोटीन युक्त चॉकलेट दिया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य है प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को सुरक्षित रखना। प्रसव के बाद भी जच्चा बच्चा की परेशानी की संभावना ज्यादा रहती है। इसमें प्रोटीन युक्त सामग्री है जिसके उपयोग से जच्चा एवं बच्चा में प्रोटीन की पूर्ति होती है। फोटो- 13 जून अरवल- 12 कैप्शन- मेहंदिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.