बिजनौर, मार्च 26 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कैंपस के बाहर और अंदर सभी जगह पर सफाई करवाई गई। बाथरूम, वाश बेसिन आदि भी साफ कराए गए । इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर स्नेही ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल 2025 से दस्तक अभियान शुरू होने जा रहा है ।इसी के मद्देनजर ये विशेष सफाई अभियान चलाया गया ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ सीएचसी स्योहारा पर सभी मरीजों को समुचित इलाज ,निशुल्क दबाए आदि मुहैया कराई जा सके। इस दौरान फार्मासिस्ट प्रदीप रावत ,हरीश कुमार , योगेश कुमार हेल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार ,वीर सिंह, सफाई कर्मी प्रदीप कुमार जॉनी और सुझावुद्दीन अंसारी आदि भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.