मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर कला में नई अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन कर औपचारिक शुभारंभ किया। विधायक रामवीर सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा की विधायक बनते ही मैने सर्वप्रथम लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर कुंदरकी विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना के लिए कहा था। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो रही है। अल्ट्रासाउंड सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं समेत समस्त क्षेत्रवासियों को समय पर चिकित्सा परामर्श मिलेगा। इस सुविधा के शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अब बड़े अस्पतालों की दूरी और खर्च से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.