पाकुड़, दिसम्बर 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिंहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों ने अस्पताल में बेड, पानी, दवा की उपलब्धता (स्टॉक), जांच केंद्र, प्रसव केंद्र, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य सुविधाओं की बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपरोक्त सभी विषय संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण के वक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने जानकारी देते हुए अधिकारियों को बताया कि शुक्रवार को 50 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अधिकारियों को बेड, वाटर फिल्टर तथा एक चापाकल की आवश्यकता की बात बताई। ...