आजमगढ़, दिसम्बर 3 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव में आधे-अधूरे सामुदायिक शौचालय के निर्माण से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दरवाजा न होने से ग्रामीण शौचालय में जाने से कतरा रहे हैं। देख-रेख के अभाव में सामुदायिक शौचालय में जहां गंदगी का अंबार है, वहीं टोटी आदि सामान भी गायब हो गए हैं। मार्टीनंगज विकास खंड क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव में पांच वर्ष पूर्व छह लाख रुपये की लागत से चार सीट के सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसमें दो पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय के साथ एक स्नानघर भी बनवाया गया था। ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव की शिथिलता के चलते संबंधित ठेकेदार आधा-अधूरा निर्माण कर फरार हो गया। जिसका खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीण भुगत रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान सामुदायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.