धनबाद, मार्च 17 -- गोमो, प्रतिनिधि सामुदायिक भावना को भड़काने के मामले में रविवार को हरिहरपुर थाने का लोगों ने घेराव किया। रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हरिहरपुर थाना गेट पर पहुंच कर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि गोमो पुराना बाजार निवास चिन्मय चौधरी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। सूचना पर इंसपेक्टर अजीत भारती भी पहुंचे। थाना प्रभारी राहुल झा के साथ घटना की जानकारी ली। उसके बाद झामुमो नेता रिजवान क्रांतिकारी हरिहरपुर थाना पहुंचे, जहां बातचीत के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी, तब जाकर लोग शांत हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.