लोहरदगा, जनवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड बस्ती स्थित आदिवासी मुहल्ला में हो रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य से करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की। सिंचाई विभाग द्वारा अनाबद्ध निधि से 28 लाख की लागत से सामूहिक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक को बार बार बुला कर ईट और घटिया चिप्स हटाकर अच्छी सामग्री प्रयोग में लाने को कहा गया। मगर संवेदक की मनमानी चलती रही और निर्माण कार्य जारी रखा गया। तब ग्रामीणों ने स्थानीय जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की को शिकायत की। राधा तिर्की ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर यह योजना स्वीकृत हु...