मेरठ, अक्टूबर 6 -- शोभित विश्वविद्यालय के विधि एवं संवैधानिक अध्ययन विद्यालय द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस सुधार विषय पर एक ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र कैडर के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था कुलवंत कुमार सरंगल, आईपीएस सेवानिवृत्त मुख्य वक्ता रहे। सत्र की अध्यक्षता डॉ. निहारिका पिलानिया ने की। पूर्व एडीजी सरंगल ने कहा कि प्रभावी पुलिस सुधार के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने भारत और विदेशों में लागू सफल सामुदायिक पुलिसिंग मॉडलों के उदाहरणों के माध्यम से विषय को समझाया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया तथा पुलिस सुधारों के व्यावहारिक कार्यान्वयन, संरचनात्मक बदलाव और नीतिगत समर्थन पर प्रश्न पूछे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.