गढ़वा, फरवरी 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बड़गड़ थाना अंतर्गत कुल्ही पिकेट एवं झालूडेरा(बूढ़ापहाड़) पिकेट में पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, युवा पीढ़ी को रचनात्मक कार्य में लगाने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, पुलिस की मित्रवत छवि को निखारने और खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल्ही पिकेट में स्थानीय युवा खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री व बूढ़ापहाड़ में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। उस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, महोदय के द्वारा नक्सल परिदृश्य की समीक्षा की गई। उसमें मुख्य रूप से नक्सलियों द्वारा की जा रही हिंसा पर रोक, भौगोलिक संकुचन, सुरक्षा बलों की मजबूत पैठ, सरेंडर और एयर ऑपरेशन नीति एवं नक्सल प्रभावित ...