जमशेदपुर, मार्च 9 -- ऑनलाइन सामान खरीदने में उलीडीह की महिला से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये ठग लिए। घटना 19 फरवरी की है। इसकी शिकायत महिला ने 7 मार्च को उलीडीह पुलिस से की है। महिला का नाम संगीता सिंह है, जो नागेन्द्र लोक की निवासी है। उसने आरोप लगाया है कि उसने एक प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स से सामान खरीदा। सामान पसंद नहीं हाने पर उसने उसे लौटाने के लिए गूगल से कंपनी का नम्बर निकाला। नंबर साइबर ठगों का निकला। उसके बाद सामान के बदले पैसे लौटाने के नाम पर महिला से ठगों ने 25 हजार रुपये ठग लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.