काशीपुर, सितम्बर 9 -- जसपुर। घर से सामान लेने निकले एक युवक पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया है। मंगलवार को तराई पश्चिम वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज के गांव भोगपुर डैम निवासी इमरान किसी काम से जसपुर आ रहा था। तभी रास्ते में जंगल में उस पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में इमरान बुरी तरह से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.