शामली, मार्च 13 -- थाना क्षेत्र के इदरीश बेग बिहार कॉलोनी में दुकानदार से सामान लेकर पैसे मांगने पर आरोपी लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला इदरीस बाग बिहार कालोनी निवासी समीर पुत्र आस मोहम्मद अपने मकान में किरयाना की दुकान करता है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक पड़ोसी अरमान दो अज्ञात युवकों को साथ लेकर दुकान पर सामान खरीदने के लिए आया था। दुकानदार ने सामान अरमान व उसके साथियों को दे दिया। जब पीड़ित दुकानदार ने सामान के पैसे मांगे तो तो उक्त लोगों ने दुकानदार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। जिसका दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर सारा सामान जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.