हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 24 -- यूपी के प्रयागराज में नैनी के महेवा नई बस्ती निवासी ग्यारह साल के एक बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर से दूर फूलों के खेत में उसका शव मिला। वह शुक्रवार शाम से लापता था। शनिवार देर शाम वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया गया। बच्चे की हत्या किसने और क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महेवा नई बस्ती निवासी मोहनलाल उर्फ मन्नू भारतीया टाइल्स का कारीगर है। उसके तीन बेटों में दूसरे नंबर का 11 वर्षीय शरद पास के ही एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे मां मीना देवी ने उसे मेहंदी लाने के लिए दुकान पर भेजा तो वापस घर नहीं आया। परेशान घरवालों ने उसे तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात 11 बजे पिता मन्नू व परिवार के दूसरे सदस्य एग्रीकल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.