अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। मकर संक्रांति में भी दिन के मौसम ने पूरा साथ दिया। जिससे आसमान रंग- बिरंगी पतंग से गुलजार रहा। सूर्यास्त होने तक छतों से पतंगों के काटने पर बच्चों की तेज आवाजें सुनाई पड़ती रहीं। लेकिन दूसरी तरफ गुरुवार को भी रात का पारा चार डिग्री रहा जिससे ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग ने पछुवा हवाओं की गति को रात के तापमान को कम करने में सहायक बताया है। ज्यादातर सभी उम्र के लोगों को खास मौके पर पतंगों को उड़ाते देखा जा सकता है। जिसमें मकर संक्रांति का पर्व मुख्य माना गया है। उस पर मौसम साथ दे तो माहौल और बन जाता है। गुरुवार हुआ भी यही सूर्य देवता और हवाओं ने पर्व को और चटख बना दिया। नीले आसमान में केवल पतंगे ही पतंगे दिखाई दे रही थीं। परिवार के साथ लोग अपने भवन की छत पर इसका मजा लेते दिखाई दिए। हालांकि सूर्यास्त हो...