बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के सभागार में सोमवार को निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता को लेकर करीब तीन माह बाद हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने की। इसमें सीवरेज, जलजमाव, गुणवत्तापूर्ण कार्य से लेकर पार्षदों के असंतोष का मुद्दा छाया रहा। सदन के द्वारा पार्षदों द्वारा चयनित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। साथ ही बड़ी पोखर व तेलिया पोखर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने का ध्वनिमत से सहमति दी गयी। बैठक में पहली बार मटिहानी के विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह व नगर विधायक कुंदन कुमार भी शामिल हुए। निगम की ओर से दोनों विधायकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक शुरू होते ही उपनगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर ने सदन को बैठक में विचार विमर्श ...