बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक मो. सादात अनवर ने सोमवार को स्थापित नियंत्रण कक्ष एवं विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...