जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। सामान्य प्रेक्षक 10 मिहिजाम नगर परिषद संजय पाण्डेय ने शनिवार को नगरपालिका निर्वाचन को लेकर बनाए गये विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अनुमंडल कार्यालय स्थित विधि व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग, जिला नियंत्रण कक्ष एवं समाहरणालय स्थित पुराने आईटीडीए कार्यालय स्थित मतपत्र विखंडीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न बिंदुओं पर कई महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया। विधि व्यवस्था कोषांग एवं जिला नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संधारित की जाने वाली पंजियों के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने मतपत्र विखंडीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए वार्डवार एवं मतदान केंद्रवार सावधानी...