चाईबासा, फरवरी 10 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सफल संचालन के लिए चाईबासा नगर परिषद सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर ने नगर परिषद क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों और महिला कॉलेज-चाईबासा परिसर अवस्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया । इस दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, खुंटपानी के प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक के द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा की उपलब्धता तथा स्ट्रांग रूम में संधारित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निर्वाचन संबंधित कार्य योजनाओं का बिंदुवार जानकारी प्राप्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...