कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में सामान्य प्रेक्षकों (नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच) की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई। इस अवसर पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अंतिम रेंडमाइजेशन के उपरांत मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान के...