गिरडीह, नवम्बर 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप गिरिडीह के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के न्यू बिल्डिंग में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक मंजू देवी उपस्थित हुई। इस दौरान शोध संयोजक कृष्ण त्रिवेदी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सर जेसी बोस एसओई गर्ल्स गिरिडीह के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा, संदीप देव, मंटू मुर्मू आदि उपस्थित थे। समारोह में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे तुलसी दास को 5001 रुपया नगर पुरस्कार के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और कप प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे अभिषेक यादव को 3001 रुपया के साथ मेडल, सर्टिफिकेट...