पीलीभीत, जनवरी 8 -- पूरनपुर। चीनी मिल में सामान्य गन्ने को रिजेक्ट बताकर तौलने से मना कर दिया गया। इससे किसानों में नाराजगी पनप गई। किसानों के हंगामा करने से घंटों तौल बंद रही। इस दौरान कई किसान गन्ने से भरी ट्रालियां लेकर वापस लौट गए। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में अधिकारियों के फेरबदल के बाद सामान्य और अर्ली गन्ने को लेकर हंगामा हो रहा है। किसानों का आरोप है कि सामान्य गन्ने को रिजेक्ट प्रजाति का बताकर खरीदने से मना किया जा रहा है। बुधवार को कांटे पर पहुंची एक किसान की ट्राली में रिजेक्ट गन्ना बताकर तौलने से मना कर दिया गया। जानकारी लगते ही समान्य गन्ना लेकर आए किसान भी कांटे पर पहुंच गए। किसानों ने बताया कि ट्राली सामान्य प्रजाति का गन्ना है। इसके बावजूद मनमानी के चलते उसे रिजेक्ट बताकर तौलने से मना कर दिया गया। गन्ना न तौलने पर किसानों ने...