बेगुसराय, मार्च 8 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। होली और रमजान पर्व के मौके पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने की योजना बनाने वाले हो जाएं सावधान। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यह चेतावनी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने शनिवार को आयोजित खोदावंदपुर शांति समिति की बैठक में दी। थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ होली और रमजान मनाने की सलाह दी। इस मौके पर सीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि बसन्तोत्सव होली उमंग का त्योहार है। वहीं रमजान मुसलमान भाइयों के लिए पवित्र महीना है। इसलिए हिन्दू और मुसलमान भाई एक दूसरे के पर्व में सहयोग करें। बैठक में प्रखंड प्रमुख संजू देवी, उपप्रमुख नरेश पासवान, पूर्व मंत्री अशोक कुमार, मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.