मुंगेर, अगस्त 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड की रतैठा पंचायत के रतैठा आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा शक्ति केंद्र की ओर से सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड सदस्य एवं सेविका ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में 90 ग्रामीण महिला, पुरुषों का विभिन्न प्रमाण पत्र बनाया गया। जिनमे 27 व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र, निवास, आय प्रमाण पत्र और ई श्रम कार्ड बनाया गया। 10 किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया गया जबकि 26 व्यक्ति का लेवर कार्ड बनाया। वहीं 8 व्यक्ति का राशन कार्ड में नाम जोड़ा गया। सामाजिक सुरक्षा शिविर को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और सक्रियता दिखा। इस मौके पर सेवा की कार्यकर्ता रूपा कुमारी, रिमझिम कुमारी, खुशबू कुमारी, नीतू कुमार, आगेवान उर्मिला बहन समेत सेवा शक्ति केंद्र की सदस्य सहित ...