बेगुसराय, जून 24 -- नावकोठी,निज संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के नाम में सुधार किया जाएगा। बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत नाम में त्रुटि रहने से कई लाभुकों की पेंशन बंद हो गयी है। ऐसे लाभार्थियों का ई-लाभार्थी पोर्टल पर नाम सुधार करने का निर्देश निदेशक सामाजिक सुरक्षा बिहार पटना ने दिया है। वैसे लाभुकों के नाम, उनके आधार कार्ड एवं बैंक खाता में नाम में मिस मैच है जिससे उन्हें पेंशन से वंचित होना पड़ता है। वैसे लाभुकों के नाम सुधार करने हेतु विहित प्रपत्र में 20 जुलाई तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है। वैसे लाभुकों को अपने सभी दस्तावेज के साथ सामाजिक सुरक्षा कोषांग काउंटर पर आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उनके नाम की त्रुटि को दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.