देहरादून, अक्टूबर 2 -- दशहरा पर्व पर नेहरू ग्राम में पदमश्री आरसी मेहता के निवास पर पर्यावरण विमर्श का आयोजन किया गया। गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार, रैमन मैग्सेसे पुरस्कार और पद्मश्री सम्मान आरसी मेहता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्य बिना सामाजिक सहभागिता के सफल नहीं होता और पर्यावरण के प्रति कार्य करने वाले सभी लोगों को एक साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों में कार्य करना चाहिए। इन कार्यों में समाज के लोगों का जुड़ना बहुत आवश्यक है, तभी यह कार्य सतत रूप से जारी रह सकेगा। वैज्ञानिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों से जुड़े डॉ भवतोष शर्मा ने कहा कि आज विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और इस अवसर पर हम सभी को पर्यावरण प्रदूषण की बुराई पर पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक कार्यों से जुड़ना है। इस मौके पर पर्या...