मिर्जापुर, फरवरी 18 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालगंज, लहंगपुर, बस्तरा, दुबार कला, बरकछ, कोटाघाट और दीपनगर जैसे ग्रामीण बाजारों में एक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सामाजिक बदलावों के प्रभावों को समझने और उनके पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। उपरौध क्षेत्र की कुछ जागरूक बेटियां इस शोध में जुटी हैं। इसमें 415 महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और नौकरीपेशा लोगों से संवाद कर उनकी राय और समस्याओं को दर्ज किया गया है। इस अध्ययन का उद्देश्य केवल समस्याओं की पहचान करना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। सर्वे में आर्थिक विकास, बढ़ते अपराध, सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि, नैतिक मूल्यों में गिरावट और वृद्धजनों की उपेक्षा जैसे अहम मुद्दों पर शोध किया जा रहा है। इस अभियान में आंचल द्विवेदी, प्रिया त्रिपाठी, माया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.