पलामू, फरवरी 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में रविवार को सामाजिक समरसता में महिलाओं की भूमिका विषयक एकदिनी कार्यशाला कर सामाजिक परिवर्तन का भागीदार बनने के लिए आम नारियों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि महिलाएं अगर ठान ले तो उन्हे आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने से कोई भी चुनौती नहीं रोक सकती है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग लगातार महिलाओं की चुनौतियों को दूर करने की दिशा में प्रयासरत हैं। आयोग शिकायत पर भी काम करती है और...