बांका, मार्च 19 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज हाट बाजार समीप वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति के वैनर तले मंगलवार से दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन शुरू हो गया। जिसमें सतपाल महाराज के शिष्य कमलेशानंद महाराज ने लोगों को सत्य, अहिंसा, सद्भावना सहित मानव जीवन के उद्देश्य और कर्तव्यों को विस्तार पूर्वक श्रद्धालुओं को जानकारी दी। श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। से बताया। उन्होंने बताया कि सत्संग दया ,करुणा और समाजिक समरसता का बोध कराती है। लेकिन आज मानव सत्संग से दूर होकर सत्कर्मों से भटकते जा रहे हैं। यदि मानव जीवन को सुखद और सुंदर बनाना है तो संतों का संगत करना होगा। कथा के बीच-बीच में भागवत भजन सुन श्रोता झूमने पर विवश हो रहे हैं। मौके पर सत्यवादिनी बाई ,कृष्णा वादिनी बाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।...