गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन स्थित दयानंद पार्क में 18 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू एकता महासम्मेलन से पूर्व जन-जागरण के लिए रविवार को यात्रा निकाली गई। भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया कि दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज ने यात्रा का शुभारंभ किया। शहीद स्थल शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 स्थित विद्युत उपकेंद्र से प्रारंभ हुई यात्रा शालीमार गार्डन के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो उठा। महंत नारायण गिरी ने बताया कि यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस मौके पर राहुल शर्मा, प्रतीक माथुर, डीएन कॉल, भूषण लाल, सुमन सती, प्रियंका सोलंकी समेत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...