हरिद्वार, जनवरी 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देना है। यह कदम न केवल धार्मिक और सामाजिक विविधताओं को समाहित करता है, बल्कि समाज में हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता की सराहना कर कहा कि यूसीसी लागू करने से समाज में एकजुटता और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूसीसी के लागू होने से धार्मिक, जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.