जौनपुर, मार्च 20 -- खेतासराय। नगर के शिव मंदिर शाखा पर बुधवार को आरएसएस ने रंग पंचमी के मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली। जिला सामाजिक समरसता संयोजक अवधेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने कहा कि होला शब्द से होली बना है। उन्होंने बताया कि जब खेतों में गेंहू की बाली तैयार होती है तो गेंहू की बाली को होला बोलते हैं। होलिका दहन वर्ष में एक बार होने वाला गांव का बड़ा यज्ञ है। गांव के लोग नई फसल यज्ञ भगवान को समर्पित करते हैं। इसके बाद एक दूसरे को रंग लगाकर उत्सव मनाते हैं। होली समाज में एक दूसरे से मिलजुलकर रहने का संदेश देती है। मुख्य आयोजक मंडल कार्यवाहक शान्ति सागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षक रामचंद्र, मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्र, मनीष गु...