बक्सर, दिसम्बर 17 -- बोलीं अंजुम चौसा प्रखंड के डेवी डिहरा गांव निवासी कए व्यक्ति ने की है जमीन दान हिन्दु परिवार ने कब्रिस्तान के लिए मुसलमानों को एक बीघा जमीन की दान फोटो संख्या- 12, कैप्सन- बुधवार को डेवी डिहरा गांव में जमीनदाता को सम्मानित करती जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। सामाजिक सद्भाव और इंसानियत को मजबूत करने वाली एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। चौसा प्रखंड के डेवी डिहरा गांव निवासी जनार्दन सिंह ने अपने दिवंगत पुत्र की स्मृति में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अपनी एक बीघा कीमती जमीन कब्रिस्तान के लिए दान कर दी। इसकी जानकारी होने पर जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डेवी डिहरा गांव पहुंची। वहां जनार्दन सिंह व उनके परिवार से भेंट कर साहसिक कार्य के लिए बधाई दी। जदयू प्र...