मोतिहारी, जुलाई 3 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय रक्सौल थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। मुहर्रम पर्व को सामाजिक सद्भावना व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर लोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया। एसडीओ मनीष कुमार ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी व बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मुहर्रम पर्व पर निकलने वाली सभी जुलूस आखाडा की वीडीयोग्राफी व ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। मुहर्रम पर्व को आपसी भाई-चारे शांति और सदभाव के साथ मनाये। समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखते रखें । डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम जुलूस में डीजे, घातक हथियार तलवार, भाला, फरसा आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.