रांची, जनवरी 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन की ओर से झंडोत्तोलन किया गया। थड़पखना स्कूल मैदान में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेता निरंजन शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर संस्था की ओर से उन्हें और अन्य अतिथियों को सम्मानित भी किया। मौके पर साबिर खान, शफीक अंसारी, सज्जाद खान, मजहर अली सिद्दीकी, मोईज अख्तर, शाहीद अख्तर, फिरोज अख्तर आदि मौजूद थे। दूसरी ओर अंजुमन इस्लामिया कार्यालय में संयोजक मो नजीब ने झंडोत्तोलन किया। अंजुमन नूरिया में फहराया तिरंगा : अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत के कांटाटोली स्थित कार्यालय में अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर मिन पब्लिक स्कूल के निदेशक मो साहिल खान, जफर खान, हाजी बुलंद, निजामुद्दीन, रफी अहमद साहब, प्रधानाध्यापक अकीब आदि मौजूद थे। ...