मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- बुढ़ाना। कस्बे की मास्टर कॉलोनी में दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। हरियाणा से आए योग विशेषज्ञ आचार्य बलदेव ने आयुर्वेदिक वन औषधि छड़ी से मरीजों का उपचार किया। निर्विका फाउंडेशन बुढ़ाना, नव पंख वेलफेयर सोसाइटी झज्जर, प्रगति एजुकेशन सोसायटी एवं रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा चौधरी के सौजन्य से राष्ट्रीय इंटर कालिज में रविवार को निशुल्क दर्द निवारण परंपरागत आयुर्वेदिक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान कंधे, कमर, घुटनों, एड़ी आदि के दर्द से परेशान 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। हरियाणा के झज्जर से आए योग विशेषज्ञ आचार्य बलदेव ने आयुर्वेदिक वन औषधि छड़ी से मरीजों का उपचार किया। स्लिप डिस्क, आर्थराइटिस, साइटिका आदि में शरीर के दर्द वाले हिस्से पर इस आयुर्वेदिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.