रुडकी, जुलाई 16 -- नगर से लेकर देहात तक बुधवार को हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सामाजिक संगठनों के साथ ही स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। साथ ही रोपे गए पौधों की देखभाल करने की शपथ ली। बुधवार को सिंचाई विभाग उत्तराखंड वैज्ञानिक संवर्ग के प्रांतीय महामंत्री राजा जोशी ने अशोक और नीम आदि पौधे रोपे। कहा कि आज उत्तराखंड देश में अपने वनों और प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उधर, ढंडेरा स्थित रेलवे स्टेशन के समीप एवं अशोकनगर में क्लब की ओर से फलदार, छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही इन पौधों के वृक्ष गार्ड भी लगाए गए। रोटरी अध्यक्ष रीना नैथानी ने कहा कि हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि पेड़ हमे जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। हर्ष प्रकाश काला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.